Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न

प्रभावित इलाकों में 3000 बचाव कर्मियों को भेजा 

काठमांडू नेपाल में बाढ़ के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़कर 112 हो गई। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। गुरुवार से हो रही बारिश के कारण नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिसे देखते हुए आपदा अधिकारियों को अचानक बाढ़ की चेतावनी देनी पड़ी। नेपाल पुलिस के उप-प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण हिमालय क्षेत्र में 66 लोगों ने अपनी जान गंवाई। काठमांडू घाटी में 34 लोगों की मौत हुई। बाढ़ के कारण 60 लोग घायल हो गए। देशभर में 79 लोग अभी भी लापता हैं।

तीन हजार लोगों को बचाया भी जा चुका है। बिश्वो अधिकारी ने बताया कि 63 इलाकों के मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध कर दिए गए हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने आपातकालीन बैठक बुलाई। नेपाल सरकार ने अगले तीन दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए। भारी बारिश और बाढ़ के कारण काठमांडू में बिजली कटौती के कारण लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। पुलिस ने बताया कि काठमांडू में  226 घर जलमग्न हो गए। प्रभावित इलाकों में 3000 बचाव कर्मियों को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top