Breaking News
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

25 दिनों में की पांच हत्याएं, कई बार सो जाता था शवों के साथ, पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म

25 दिनों में की पांच हत्याएं, कई बार सो जाता था शवों के साथ, पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म

आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

छात्रा के शव के साथ भी किया दुष्कर्म 

गुजरात वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राहुल जाट ने पुलिस पूछताछ में 25 दिनों में पांच हत्याओं का जुर्म कबूला है। उसने बताया कि हत्या के बाद कई बार वह शवों के साथ ही सो जाता था। पुलिस ने उसे पांच दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। राहुल, हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके खिलाफ, राजस्थान व यूपी में भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा की हत्या से एक दिन पहले राहुल ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में लूट के दौरान एक महिला की हत्या की थी। अक्तूबर में उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। इससे पहले, बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक बुजुर्ग को लूटने के बाद चाकू से हत्या कर दी थी। इसके अलावा कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर एक मामूली विवाद पर एक यात्री को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।  

पुलिस के अनुसार, बदमाश राहुल जाट हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह अलग-अलग राज्यों में अपराध करके लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उसने चार राज्यों (कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, और महाराष्ट्र) में लूट और हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध करता था। मामले में वलसाड के एसपी करणराज वाघेला ने कहा कि यह गिरफ्तारी कई राज्यों की पुलिस और व्यापक खोज अभियान की वजह से संभव हो सकी।
पुलिस ने बताया कि वलसाड में रहने वाली बीकॉम की छात्रा 14 नवंबर को ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में राहुल ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद साइको किलर लौटा और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म किया। सीरियल किलर गिरफ्तारी में रेलवे ट्रैक के पास और पार्किंग एरिया के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साबित हुई। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में पकड़ा गया था और उसे सूरत की लाजपोर जेल में रखा गया था। मई में जमानत पर बाहर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top