Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव – बेरोजगारी दर में 4.4% की गिरावट- मुख्यमंत्री धामी

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव – बेरोजगारी दर में 4.4% की गिरावट- मुख्यमंत्री धामी

शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा में उत्तराखण्ड आने का दिया न्योता

सीएम ने दिल्ली में भी कहा, भू कानून का पालन न करने वालों और हो रही कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।
उनके शब्दों से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य ने अपनी जीएसडीपी को अगले 5 सालों में दुगना करने का लक्ष्य लिया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में भी 4.4% की गिरावट आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एलिवेटेड सड़क बनने से दोनों शहरों की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। उत्तराखंड राज्य देश की प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा इस वर्ष आपदा के कारण चार धाम यात्रा करीब 35 दिन कम हुई है। उसके बावजूद भी राज्य में 46 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आए। आगे के लिए भी राज्य में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले बाबा केदारनाथ के नव निर्माण कार्य को किया। आज भव्य और दिव्य केदारनाथ जी का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ की जनता ने इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान भू संबंधित कानून का पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिस मकसद से भूमि ली गई हो यदि वह धरातल में नहीं उतरा है, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। नियमों का पालन करने वाले, रोजगार देने वाले लोगों को उत्तराखंड में बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन दर्शन यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में जल्द ही यूसीसी भी लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top