Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिर आए साथ, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में बनी जोड़ी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिर आए साथ, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में बनी जोड़ी

पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।बीते दिन खुद धर्मा प्रोडक्शन एक वीडियो साझा कर लव स्टोरी की ओर इशारा किया था और अब आखिरकार उन्होंने अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है।फिल्म का नाम है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं।आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर साझा किया। नाम के साथ-साथ इसकी रिलीज तारीख की घोषणा भी कर दी गई है।पोस्ट में लिखा है, आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी को पाने की राह पर है। मनोरंजन से भरपूर यह प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बता दें कि वरुण और जाह्नवी पिछली बार फिल्म बवाल में साथ दिखे थे।

वरुण को करण फिल्म स्टूडेंड ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में लाए थे। दोनों हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक जैसी फिल्मों के लिए भी साथ आए।उन्होंने आखिकरी बार जुग जुग जियो में साथ काम किया था।उधर जाह्नवी को करण ने धडक़ से बॉलीवुड के दर्शन कराए थे। फिर दोनों ने घोस्ट स्टोरीज और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में साथ काम किया। जाह्नवी की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के निर्माता भी करण ही हैं।

वरुण अपने पिता डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म में भी दिखने वाले हैं। खास बात यह है कि इसमें भी उनकी जोड़ी जाह्नवी के साथ ही बनने वाली है।बॉलीवुड को कई शानदार कॉमेडी फिल्में देने वाले डेविड फिर अपने बेटे वरुण के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों इसी में व्यस्त चल रहे हैं।डेविड और वरुण ने पहले मैं तेरा हीरो और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। वरुण इन दिनों एटली की फिल्म बेबी जॉन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह देसी बॉयज 2 में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें फिल्म डेडली में भी देखा जाएगा। नो एंट्री का सीक्वल भी उनके खाते से जुड़ा है।उधर जाह्नवी अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही और जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में दिखेंगी।ये दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। साथ ही अभिनेत्री की झोली में फिल्म उलझ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top