Breaking News
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान
वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान
राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक
राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

कैबिनेट की यूसीसी की नियमावली को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस

कैबिनेट की यूसीसी की नियमावली को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा, निकाय चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन

हार के डर से बौखलाई भाजपा अब अपने ध्रुवीकरण के ब्रह्मास्त्र का उपयोग करने की जुगत में- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून।  धामी कैबिनेट द्वारा यूसीसी की नियमावली को मंजूरी देना भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य में निकाय चुनावों को लेकर जारी चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, और प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग को इसका संगठन लेकर भाजपा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करनी चाहिए । यह बात देर शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसकी औपचारिक लिखित शिकायत भी दर्ज करेगी।

धस्माना ने कहा कि अब प्रदेश के निकाय चुनावों में  हार के डर से बौखलाई भाजपा अपने ध्रुवीकरण का ब्रह्मास्त्र चला रही है और पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा अपनी जन सभाओं में यूसीसी , लैंड जेहाद लव जिहाद व थूक जेहाद का राग अलापना इसका प्रमाण है कि भाजपा के पास निकाय संबंधी अव्यवस्थाओं, चरमराई सफाई व्यवस्था,ध्वस्त पड़ी ट्रैफिक सिस्टम और नागरिक सुविधाओं के संबंध में जनता के सवालों के जवाब नहीं हैं इसलिए अब वे जनता के इन मुद्दों पर अपनी उपलब्धि बताने की जगह ध्रुवीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं और यूसीसी की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी ठीक चुनाव के बीच में किया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

धस्माना ने कहा कि पिछले दो तीन दिनों में संवर्धित पशुओं की हत्या का मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top