Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग

खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग

खेल मंत्री ने सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपने के आदेश दिए

वीडियो कांफ्रेंस में सभी अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर लाइव जुड़े थे

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है और बाकी रही जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वेन्यू मैनेजर ही आयोजन स्थलों का अंतिम सौंदर्यीकरण करके फाइनल टच देंगे। बैठक के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को यह निर्देश भी दिए कि काम पूरा होने के बावजूद उनके जेई और एई आयोजन स्थल पर खेल समाप्त होने तक रुकेंगे, जिससे कभी भी जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी और मैनेजमेंट टीमों के लोग शामिल हुए।

दिनों नहीं घंटे में बताइए टाइम

मीटिंग के दौरान यह बात सामने आई की कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण से संबंधित उपकरण व सामग्री अभी भी स्टेडियम के अंदर मौजूद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेयजल निगम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि आपका काम पूरा हो गया है तो तुरंत उस स्थान को पूरी तरह डीप क्लीन करके खाली करिए। खेल मंत्री को जब अधिकारियों ने बताया कि यह काम एक दिन या दो दिन में हो जाएगा तो मंत्री ने उनसे कहा कि दिनों में नहीं घंटे में टाइम बताइए, कब तक यह सारा काम पूरा कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top