Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया निरीक्षण 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया निरीक्षण 

फूलों से सजाया जाएगा मुखबा गांव 

उत्तरकाशी। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने मुखबा और हर्षिल में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पीएम के दौरे के लिए गंगोत्री मंदिर के साथ ही पूरे गांव को फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति और ग्राम पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

पीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुखबा पहुंचे पर्यटन सचिव ने वहां पर गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने गांव में व्यू प्वाइंट निर्माण, रंग रोगन, पैदल मार्ग निर्माण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव को सजाने और पीएम को स्थानीय हस्तशिल्प से बना उपहार दिए जाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने हर्षिल में जनसभा स्थल, बगोरी हेलिपैड, सड़क और पार्किंग स्थलों के साथ प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प से बने सामानों को प्राथमिकता देने को भी कहा।

उन्होंने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के पूजा और स्वागत योजना पर चर्चा की। इस मौके पर मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, सीडीओ एसएल सेमवाल, पीएल शाह, केके जोशी, हरीश पांगती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top