Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज

सिंचाई मंत्री ने बनवसा में सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद चंपावत स्थित बनवास में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में यूपी और उत्तराखंड के सिंचाई विभाग अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर वनवास स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल जिस पर यात्रियों का आवागमन होता है होता है उसके खुलने की समय सीमा बढ़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि नेपाल से विशेष परिस्थितियों में आने वाले लोगों एवं एंबुलेंस आदि के मामले में समय की पाबंदी को समाप्त किया जाए। इसके अलावा सिंचाई मंत्री ने टनकपुर स्थित एनएचपीसी के एक अन्य पुल को भारी वाहनों के लिए खोलने के भी निर्देश दिए।

सिंचाई मंत्री महाराज ने बैठक के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से वार्ता कर टनकपुर में बन रही ड्राई डॉग रोड को भी आवागमन के लिए शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए की उधम सिंह नगर स्थित नानक सागर में नौकायन के लिए शीघ्र जेटी (Jetty) निर्माण की इजाजत दी जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा शारदा बैराज पर पोंटून पुल (Pontoon bridge) की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता हल्द्वानी संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता अल्मोड़ा संजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार वर्मा, सिंचाई विभाग हरिद्वार के विजयकांत मौर्य, उधम सिंह नगर के प्रमोद दीक्षित, पिथौरागढ़ के मनोज सिंह, चंपावत के तरुण बंसल, सितारगंज के आनंद नेगी, रुद्रपुर के भारत सिंह डांगी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top