Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख – रेखा आर्या

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख – रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने आईटीसी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटे प्रमाण पत्र

संस्था द्वारा 600 से ज्यादा महिलाओं को 2 साल में बनाया गया है आत्मनिर्भर

हरिद्वार। अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की 2000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण विभाग बहुत सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रही है।

इस मौके पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, आईटीसी के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह, एचआर हेड अल्ताफ हुसैन, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top