Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस को संबोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस को संबोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैनिकों के बीच में एक मंत्री नहीं बल्कि, एक सैनिक के रूप में आता हूं – गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून गढ़ी कैन्ट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी वह सैनिकों के कार्यक्रमों में जाते हैं, वह एक मंत्री या विधायक के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आते हैं। उन्होंने कहा सैनिक के कार्यक्रमों में जाकर उनके बीच एक परिवार का एहसास होता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा चाहे दिल्ली की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार लगातार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा शहीदों के सम्मान ओर उनके वीरता के बखान करना हर देश वासी का कर्तव्य है और इस दिशा में सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार राजकीय सेवा में लिए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक 26 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन और पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन, पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव आरडी शाही, संगठन मंत्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सूबेदार वाई.डी.शर्मा, राजकुमारी थापा, कमला गुरुंग, सूबेदार देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top