Breaking News
क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम
सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में किया प्रतिभाग

महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में किया प्रतिभाग

स्वदेशी सैटेलाइट “नाविक” की मदद और वीर सैनिकों के पराक्रम ने किये दुश्मन के हौंसले पस्त

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशवासियों ने मोदी के प्रति जो विश्वास जताया है। मन की बात कार्यक्रम उस विश्वास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, में पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कारगी स्थित बहुगुणा कॉलोनी, विद्या विहार के वार्ड 73, बूथ नंबर 156 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया कि किस प्रकार से आपरेशन सिंदूर में हमारे वीर सैनिकों ने अपनी वीरता का परिचय दिया। इसमें दो राय नहीं कि एस-400 सुरक्षा कवच और हमारे सैनिकों ने दुश्मनों के अभेद्य कवच को नेस्तनाबूत कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब वह देश की रक्षा संबंधी स्थायी समिति अध्यक्ष थे तो उस दौरान उनके समय में ही अपने देश की जीपीएस सिस्टम प्रणाली की रिकमेंडेशन की गई। कारगिल युद्ध के दौरान अमेरिका ने अपना जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया था जिससे हमें दुश्मनों की लोकेशन और अपने सैनिकों की लोकेशन का ठीक से पता नहीं चल पाया और हमारे केई सैनिक शहीद हो गए। इसी से सबक लेकर हमने स्वयं के जीपीएस सिस्टम को रिकमेंड किया और हमारा अपना सैटेलाइट सिस्टम “नाविक” अस्तित्व में आया। जिसकी सहायता से हमारी मिसाइलों ने आतंकवादियों के अड्डों को चुन चुन कर नेस्तनाबूत कर दिया।

निश्चित रूप से मन की बात कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जागरूक करने के साथ-साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से देश को सशक्त बनाने का काम दिया है।

अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री दिनेश सती, कार्यक्रम संयोजक सुभाष बालियान, उपाध्यक्ष शशि जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला, बूथ नं 156 के अध्यक्ष आलोक बहुगुणा, स्थानीय पार्षद रमेश गौड, भाजपा नेता चरण सिंह कंडारी, ओमप्रकाश, जेपी धस्माना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top