Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

बढ़ियारगढ़-मालगढी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

बढ़ियारगढ़-मालगढी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

दिगोली गांव के निवासी थे सभी मृतक, प्रशासन ने शुरू की जांच

कीर्तिनगर। उत्तराखंड के कीर्तिनगर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

सोमवार देर शाम बढ़ियारगढ़ मालगढी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर जा रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से किसी की भी जान नहीं बच सकी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सभी घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दर्शन सिंह (68), धर्म सिंह असवाल (65), करण सिंह पंवार (65), और राजेंद्र सिंह (65) के रूप में हुई है। सभी निवासी ग्राम दिगोली, मालगढी पट्टी, तहसील कीर्तिनगर के रहने वाले थे। तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि दुर्घटना गांव के समीप हुई और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top