Breaking News
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम

आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेगें एक-एक लाख- महाराज

आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेगें एक-एक लाख- महाराज

कहा नुकसान का आंकलन कर होगी भरपाई

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में आग लगने से 13 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तात्कालिक मदद के रूप में सभी प्रभावित को 1-1 लाख की धनराशि दिये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सभी को उक्त धनराशि दिये जाने का आश्वासन दिया है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की हर संभव भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित 13 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख की मदद दी जा रही है। इसके अलावा प्रशासन को आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सही आंकलन करने के पश्चात आगजनी से प्रभावित सभी 13 दुकानदारों को हर संभव आर्थिक मदद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top