Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द- रेखा आर्या

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द- रेखा आर्या

महिला लक्षित स्वरोजगार योजनाओं के बाद महिला सशक्तिकरण विभाग का अगला संकल्प

देहरादून। प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण इलाकों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक संबल देने के लिए जल्द एक योजना लाने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस बाबत विभाग के अधिकारियों को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। इसी को देखते हुए बीते दिनों रोजगार की “महिला सारथी योजना”, “महिला एवं बाल मुखी सहायता योजना” और अब “एकल महिला स्वरोजगार योजना” लागू की गई है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एकल महिला स्वरोजगार योजना में उस तबके की महिलाओं को लक्षित किया गया है, जो सबसे ज्यादा अशक्त स्थिति में होती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्वरोजगार करके ऐसी महिलाएं अपने जीवन स्तर को सुधार सकेंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय वृद्ध महिलाओं के पोषण, देखभाल और उन्हें सामाजिक, आर्थिक व भावनात्मक संबल देने के लिए एक और महत्वाकांक्षी योजना विचाराथीन है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार किस-किस तरह के लाभ दे सकती है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग इस योजना का प्रारूप तैयार करके प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top