Breaking News
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

राज्य सरकार ने सभी पीएचसी और सीएचसी को योजना में सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश

देहरादून। राज्य सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीकी केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाए। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र के लाखों लाभार्थियों को बिना किसी लंबी यात्रा के पास के स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रीना जोशी ने वर्चुअल बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में यह मॉडल पहले से लागू है और वहां के लाभार्थियों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड में भी इस व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी पीएचसी और सीएचसी को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

प्रदेश में फिलहाल 614 पीएचसी और 83 सीएचसी हैं, जिनमें से वर्तमान में केवल 59 सीएचसी ही योजना में शामिल हैं। अब इन्हें बढ़ाकर शत-प्रतिशत केंद्रों को योजना में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

जनपदवार पीएचसी संख्या:

  • अल्मोड़ा: 65

  • बागेश्वर: 29

  • चमोली: 39

  • चंपावत: 18

  • देहरादून: 62

  • हरिद्वार: 40

  • नैनीताल: 51

  • पौड़ी गढ़वाल: 93

  • पिथौरागढ़: 53

  • रुद्रप्रयाग: 38

  • टिहरी: 54

  • उधम सिंह नगर: 40

  • उत्तरकाशी: 32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top