Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

शिवभक्ति की लहर: 3.56 करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री लेकर लौटे गंगाजल, अंतिम चरण में तेज़ी से बढ़ रही है डाक कांवड़ की रफ्तार

शिवभक्ति की लहर: 3.56 करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री लेकर लौटे गंगाजल, अंतिम चरण में तेज़ी से बढ़ रही है डाक कांवड़ की रफ्तार

देहरादून- हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद, मेरठ और बागपत तक शिवभक्ति की अलख जग रही है। धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या तीन करोड़ 56 लाख को पार कर चुकी है। सोमवार को ही 55 लाख श्रद्धालु गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 56 लाख 90 हजार से अधिक शिवभक्त हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों से जल लेकर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटों के भीतर श्रद्धालुओं की रफ्तार ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हरिद्वार के प्रमुख घाटों — हरकी पैड़ी, भीमगोडा और सुभाष घाट पर सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी रही। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के मुताबिक, 10 से 21 जुलाई के बीच यह आंकड़ा 3.56 करोड़ तक पहुंच गया है।

ट्रैफिक जाम में सेवा की मिसाल बने अधिकारी

ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक पर ट्रेन के चलते लगा भीषण ट्रैफिक जाम शिवभक्तों के लिए परेशानी का कारण बना। इस जाम को खुलवाने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी ऋषिकेश मौके पर पहुंचे। जाम और उमस के कारण एक बाइक सवार कांवड़ यात्री बेहोश हो गया, जिसे एसएसपी अजय सिंह ने खुद संभाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिलाया। तत्पश्चात उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

रफ्तार पकड़ रहे हैं डाक कांवड़िए

जैसे-जैसे कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, डाक कांवड़ियों की गति भी तेज हो गई है। शिवभक्त अब कुछ ही घंटों में 100 से 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हरिद्वार से मेरठ, शामली, हापुड़ और गाजियाबाद जैसे जिलों की ओर उनकी तेज़ वापसी देखी जा रही है।

डाक कांवड़ को कांवड़ यात्रा का सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण चरण माना जाता है, जिसमें शिवभक्त गंगाजल भरने के बाद लगातार दौड़ते हुए बिना रुके अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।

श्रद्धा और संकल्प का संगम

बागपत से आए शिवभक्तों का एक दल दावा कर रहा है कि उन्होंने हरिद्वार से बागपत तक 180 किलोमीटर की दूरी छह घंटे में पूरी की। वहीं, गाजियाबाद के कुछ युवा कांवड़िये सात घंटे में 195 किलोमीटर दौड़कर पहुंचने की बात कर रहे हैं।

गाजियाबाद निवासी आशीष और मोहित ने कहा, “सुबह 8 बजे जल भरा है और बिना रुके सीधे हिंडन पहुंचेंगे। बाबा भोलेनाथ ने बुलाया है, उनकी सेवा में कोई देरी नहीं।”

मेरठ के अनुज शर्मा और कपिल त्यागी बोले, “हर कदम भोले के नाम है। थकान को महसूस करने का समय नहीं है, बस बाबा की कृपा से मंज़िल तक पहुंचना है।”

टिकरी, बागपत के सुधीर कुमार ने बताया कि उनका पांच लोगों का जत्था छह घंटे में हरिद्वार से बागपत पहुंचने का लक्ष्य लेकर चला है और उन्हें विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा से समय से पहले पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top