Breaking News
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

IMDb पर छाई ‘महावतार नरसिम्हा’, बनी भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म

IMDb पर छाई ‘महावतार नरसिम्हा’, बनी भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म

25 जुलाई को रिलीज़ हुई फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार — नरसिंह की कथा पर आधारित है, जिसमें अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु आधे मानव और आधे सिंह के रूप में अवतरित होते हैं। धार्मिक आस्था और सिनेमाई प्रस्तुति का मेल दर्शकों को बेहद भा रहा है, और यही कारण है कि फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ-साथ IMDb की टॉप रेटेड फिल्मों की सूची में भी शामिल हो चुकी है।

IMDb पर भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बनी
‘महावतार नरसिम्हा’ ने IMDb पर 9.6 की शानदार रेटिंग हासिल कर ली है, जिससे यह भारत की सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त फिल्म बन गई है। इसने विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’ (8.7), ‘गोलमाल’ (8.5), ‘नायकन’ (8.6), ‘अनबे शिवम’ (8.6), ‘3 इडियट्स’ (8.4) और ‘अपुर संसार’ (8.4) जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

कम बजट, बड़ी कमाई — 100 करोड़ क्लब की ओर
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट मात्र 4 करोड़ रुपये था। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 4.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानि दो दिनों में ही फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली।
अब 10वें दिन तक आते-आते फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.93 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top