Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, हाईकमान से जल्द हरी झंडी के आसार

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, हाईकमान से जल्द हरी झंडी के आसार

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों ने ही इसके संकेत दिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में इस समय पांच पद रिक्त हैं, जिनमें से चार लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी नेतृत्व से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि हाईकमान की सहमति मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला हो सकता है। सीएम धामी ने साफ कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत जारी है और निर्णय पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि “कैबिनेट में खाली पदों को भरने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है, अब इन पदों को जल्द भरा जाएगा।”

संभावित चेहरे
कैबिनेट में जिन विधायकों के नाम चर्चा में हैं उनमें खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और राम सिंह कैड़ा सहित कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

भाजपा सूत्रों का मानना है कि नए चेहरों के शामिल होने से सरकार की कार्यशैली में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को भी मजबूत आधार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top