Breaking News
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज डेट घोषित, फैंस में उत्साह

कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज डेट घोषित, फैंस में उत्साह

ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। यह 2022 में आई ब्लॉकबस्टर कंतारा का प्रीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। निर्देशन के साथ-साथ फिल्म में लीड रोल भी ऋषभ शेट्टी ने ही निभाया है। यह फिल्म इसी अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

अब तक मेकर्स ने फिल्म से जुड़े पोस्टरों के अलावा कोई बड़ा प्रमोशन नहीं किया था। लेकिन आखिरकार उन्होंने वह अपडेट जारी कर दिया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। कंतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होगा। इस बात की जानकारी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दी।

यह प्रीक्वल कदंब राजवंश के दौरान कादुबेट्टू शिव की उत्पत्ति की कहानी को दिखाएगा। खास बात यह है कि कंतारा की शुरुआत एक छोटी कन्नड़ फिल्म के रूप में हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद यह देश-दुनिया में छा गई थी। महज 16 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 415 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड कायम किया। इस सफलता ने ऋषभ शेट्टी को स्टारडम दिलाया और होम्बले फिल्म्स को वैश्विक पहचान।

कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 को लेकर मेकर्स और भी बड़े लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। निर्माता विजय किरागंदूर पहले ही इसे अपनी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बता चुके हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top