Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इस क्षेत्र को आदर्श बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई या फिर पृथक राज्य उत्तराखंड आंदोलन में नैनीताल जनपद के लोगों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के उत्थान के लिए हमने कई मातृशक्ति बंधन उत्सव पूरे प्रदेश में किए और हर उत्सव में लाखों की संख्या में हमारी माताएं-बहनें पहुँची। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी अजय भट्ट ने बहुत बड़े कार्य केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में चारों ओर कमल खिलने वाला है। मोदी ने इस बार अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, ये केवल नारा नहीं बल्कि उनका विश्वास है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं केंद्र ने स्वीकृत की हुई हैं। हमारी सरकार भी क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कोताही नहीं बरतती। नैनीताल में 2000 करोड़ तक के विकास कार्य स्वीकृत किये गए हैं। कैंची धाम के मास्टर प्लान के लिए भी 28 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। कालाडूंगी में सड़कों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गयी है। देहरादून में पांच दशकों से लखवाड़ बांध नहीं बन पा रहा था तो जमरानी बांध भी नहीं बन पा रहा था लेकिन मोदी के आशीर्वाद से इन दोनों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेन्टर बन रहा है तो एचएमटी की भूमि भी हमें हस्तांतरित हो गयी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने भी उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षियों में आज टिकट लेने वाले भी बचे नहीं हैं। चुनाव में केवल 20 दिन रह गए हैं, भट्ट कई जगहों का दौरा कर चुके हैं। वे जनता की तमाम बातें उठा रहे हैं, उनको पूरा क्षेत्र रट गया है। कांग्रेस वालों को तो कुछ नहीं पता। बस वो पाला छूने वाली स्थिति में है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार में रहते हुए तमाम पाप किए हैं। इनके काले कारनामों ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने समान नागरिक सहिंता का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून हमने लाया है। पिछले दो सालों में हमने बीते 22 साल के बराबर रोजगार देने का काम किया है। हमने लैंड जेहाद के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है। बनभूलपुरा में अराजकता फैलाने का कार्य किया गया, लेकिन हमने ऐसा करने वाले एक-एक व्यक्ति को जेल भेजने का काम किया। प्रदेश में कोई अब उपद्रव या आगजनी करेगा तो ऐसे लोगों को हम बख्शने वाले नहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले दस सालों में युगांतरकारी निर्णय लिए। उन्होंने सीएए का कानून लागू किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश के अंदर हमला करने पर पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उज्ज्वला योजना के साथ ही गैस के दामों में 100 रुपये कम किये हैं। राज्य में पिछले दो वर्षों से गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम लोगों को आवास प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 60 साल से ज्यादा राज किया लेकिन काम नहीं किया बल्कि काले कारनामे किये। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बड़े मार्जिन से जिताने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लोकसभा के प्रभारी राकेश नैनवाल, दायित्वधारी अनिल डब्बू, हेम आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top