Breaking News
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- पीएम मोदी

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- पीएम मोदी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री — “देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं”

केवड़िया। गुजरात के केवड़िया में आज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड की सलामी ली। सेना, पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने एकता और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं सांस्कृतिक झांकियों ने भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत की एकता का सपना देखा था, उसे और मजबूत बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने जो कार्य किया, वह अद्वितीय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “हर वह विचार और कार्य जो देश की एकता को कमजोर करे, उससे दूर रहना ही सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने कहा कि देश आज उन घुसपैठियों और ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है जो भारत की एकता और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दशकों में वोट बैंक की राजनीति के चलते देश की सुरक्षा से समझौते किए गए। लेकिन आज भारत निर्णायक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरदार पटेल का जीवन इस बात की प्रेरणा है कि देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं होता। उन्होंने देश में तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक हाइवे, एक्सप्रेसवे और वंदे भारत ट्रेनों ने भारत की दूरियों को घटाया है और विकास की गति को नई दिशा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top