Breaking News
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी

पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई 8 किलोमीटर मैराथन, 700 से अधिक धावक हुए शामिल

पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई 8 किलोमीटर मैराथन, 700 से अधिक धावक हुए शामिल

डीएम सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया फ्लैग ऑफ

महिला वर्ग में तनुश्री और पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी रहे प्रथम

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन देहरादून के तत्वावधान में दून मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

8 किलोमीटर की यह दौड़ पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, ऐस्ले हॉल, बहल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक होते हुए एनआईवीएच तक गई और वहां से वापस पवेलियन ग्राउंड में समाप्त हुई। इस मैराथन में लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यह अवसर हमारे लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली है। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह दून मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एकता, ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। जैसे दौड़ में लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सतत प्रयास जरूरी होता है, वैसे ही राज्य के विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग हमारी शक्ति और भविष्य है। उनके कदमों की गति में उत्तराखंड का उज्ज्वल कल निहित है। यह आयोजन “खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता” का प्रतीक है। हमें मिलकर अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और आदर्श बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

महिला वर्ग में तनुश्री चौहान प्रथम, गौरी रावत द्वितीय तथा सुधा पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी प्रथम, मुकेश द्वितीय और विपिन तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top