Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

पूरे जनपद में चला दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 1400 से अधिक वाहनों की हुई जांच

पूरे जनपद में चला दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 1400 से अधिक वाहनों की हुई जांच
बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद भर में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पुलिस की कई टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

अभियान के दौरान दून पुलिस ने धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जांच को मजबूत बनाया। सभी संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सीमावर्ती नाकों और आंतरिक मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में 1400 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जबकि 2700 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को पहले ही चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top