Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

IND W vs SL W- दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

IND W vs SL W- दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। पहले गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन कर श्रीलंका को 128 रन पर समेटा, फिर शेफाली वर्मा की आक्रामक नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। क्रांति गौड़ ने पहले ओवर में ही विष्मी गुणारत्ने को आउट कर श्रीलंका को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद स्नेह राणा ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। हालांकि, हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन श्री चरणी ने हसिनी को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। हर्षिता ने संघर्षपूर्ण 33 रन बनाए, लेकिन उन्हें भी रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। श्रीलंका की टीम आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को एक-एक सफलता मिली। वैष्णवी शर्मा ने अपने टी20 करियर का पहला विकेट हासिल कर खास उपलब्धि भी दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि मंधाना जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए तेज साझेदारी हुई, जिससे रन गति काफी तेज रही। जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं, लेकिन शेफाली ने एक छोर संभाले रखा।

शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने उनका साथ दिया और भारत ने 11.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था। दीप्ति शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण उनकी जगह स्नेह राणा को मौका दिया गया, जिन्होंने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं श्रीलंका की टीम ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top