Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

लखीमपुर खीरी निवासी युवक की कुल्हाल नहर में डूबकर मौत

देहरादून। जनपद देहरादून के कुल्हाल क्षेत्र में नहर में डूबे युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। यह घटना 21 जनवरी 2026 की सायं उस समय सामने आई, जब पुलिस चौकी कुल्हाल को नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने रात के समय ही कुल्हाल नहर में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा, तेज जल प्रवाह और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते व्यापक तलाशी संभव नहीं हो सकी। इसके बाद सर्च अभियान को अगले दिन पुनः चलाने का निर्णय लिया गया।

22 जनवरी की सुबह रेस्क्यू टीम ने फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामद शव की पहचान आरिफ अली (25 वर्ष) पुत्र मुन्ना, निवासी गोला गोकर्ण नाथ, जनपद लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top