Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

शारदा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, शारदा घाट व इकोलॉजिकल कॉरिडोर कार्यों का शिलान्यास

माघ खिचड़ी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, विकास और आस्था के समन्वय पर दिया जोर

टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ₹107 करोड़ की लागत से होने वाले इन कार्यों के साथ ही उन्होंने ₹85 करोड़ की लागत वाले इकोलॉजिकल कॉरिडोर के कार्यों की भी शुरुआत की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ₹319 करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं न केवल आस्था को सशक्त करेंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी नई दिशा देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से कुछ लोग असहज हैं और इसी कारण सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे किसी भी दुष्प्रचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार तथ्यों के साथ जनता के सामने अपनी बात रखती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश अब विकास, स्पष्ट सोच और निर्णायक नेतृत्व के मार्ग पर आगे बढ़ चुके हैं। जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है और सरकार उसी विश्वास के साथ प्रदेश को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top