Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक

कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर उठे तीखे सवाल

देहरादून। कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस धरना-प्रदर्शन में डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण और वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कारगी डंपिंग यार्ड से एकत्र किया गया प्रतीकात्मक कूड़ा नगर निगम परिसर में रखकर स्थानीय लोगों की दुर्दशा को उजागर किया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस गंदगी और दुर्गंध में क्षेत्रवासी रहने को मजबूर हैं, उसकी जिम्मेदारी से नगर निगम नहीं बच सकता।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर को ज्ञापन सौंपने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रतीक्षा की, लेकिन नगर निगम कार्यालय में मौजूद होने के बावजूद मेयर ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए। बाद में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कई दिनों तक कूड़े को जमा कर पहाड़ की तरह खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आम जनता बीमारियों के खतरे में जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कारगी डंपिंग यार्ड घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित है, जहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 का उल्लंघन होने के साथ-साथ नागरिकों के स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में उर्मिला थापा, निधि नेगी, नजमा खान, इंदु थापा, अरविंद शर्मा, अभिनव थापर, बबलू पंवार, नरेश सकलानी, हेमंत उप्रेती, गौरव रावत, नंदू, प्रशांत नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top