Breaking News
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

टीवी इंडस्ट्री की ताज़ा टीआरपी रेटिंग्स ने इस हफ्ते कई बड़े बदलावों का संकेत दिया है। जहां एक ओर पुराने और लोकप्रिय शोज़ अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में हैं, वहीं नए धारावाहिक तेजी से दर्शकों की पसंद बनकर उभर रहे हैं। 13वें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में उतार-चढ़ाव साफ नजर आ रहा है।

इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है, हालांकि इसकी रेटिंग में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इसके आंकड़े नीचे आए हैं, बावजूद इसके शो ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। मौजूदा कहानी में पारिवारिक रिश्तों के बीच चल रहे तनाव और भावनात्मक मोड़ दर्शकों को बांधे हुए हैं।

दूसरे स्थान पर ‘गंगा मां की बेटियां’ ने जोरदार छलांग लगाई है। यह शो पिछले हफ्ते के मुकाबले कई पायदान ऊपर चढ़कर सीधे टॉप-2 में पहुंच गया है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

तीसरे नंबर पर अभिनेता शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ बना हुआ है। हालांकि इसकी टीआरपी में मामूली गिरावट आई है, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

वहीं चौथे स्थान पर ‘वसुधा’ ने अपनी जगह बनाई है, जबकि लंबे समय से टॉप पर रहने वाला चर्चित शो ‘अनुपमा’ इस बार पांचवें स्थान पर खिसक गया है। ‘अनुपमा’ की गिरती टीआरपी इस बात का संकेत है कि दर्शकों की रुचि में बदलाव आ रहा है और कंटेंट को लेकर प्रतिस्पर्धा पहले से ज्यादा कड़ी हो गई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top