Breaking News
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज

सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

गुरुग्राम – गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्कों का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से करीब 2.49 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना ठग लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले असली सोने के सिक्के दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता। ज्वेलर्स से जांच में सिक्के असली पाए गए, जिससे शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने बड़ी डील का लालच देकर 2 मार्च 2026 को उससे भारी रकम और सोना ले लिया और बदले में नकली पीतल के सिक्के थमा दिए।

अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई, पंकज शर्मा, मनीष कमलेश शाह और ईश्वर मारवाड़ी को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों को गुरुग्राम से और दो को गुजरात से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 2.30 करोड़ रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी मजदूर बनकर लोगों को बताते थे कि उन्हें खुदाई में सोने-चांदी के सिक्के मिले हैं। पहले कुछ असली सिक्के दिखाकर विश्वास जीतते और फिर नकली सिक्के देकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना प्रभुभाई पिछले 25 वर्षों से इस तरह की ठगी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसने ठगी के पैसों से संपत्ति भी खरीदी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top