Breaking News
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

आगामी 15 मई तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बीटेक पाठ्यक्रमों में लैटरल एन्ट्री से द्वितीय वर्ष में मिल सकेगा प्रवेश

देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं, आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विभाग ने पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को बीटेक पाठ्यक्रमों में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री की भी सुविधा प्रदान की है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि “पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026” के तहत युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिले के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.ubterjeep.co.in पर आॅनलाइन आवेदन कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पाॅलिटेक्निक) में प्रतिभाग कर सके।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति अभ्यर्थियों के लिए केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर नेटवर्किंग तथा फार्मेसी सहित 40 डिप्लोमा स्तरीय रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विभाग ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीटेक पाठ्यक्रमों में लैटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश की सुविधा भी प्रदान की है, इसके अलावा 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को भी सीधे द्वितीय वर्ष मे प्रवेश दिया जायेगा। जिससे विद्यार्थियों का समय एवं संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 71 राजकीय 1 अनुदानित तथा 85 निजी पाॅलिटेक्निक संस्थान हैं जिनमें छात्राओं के लिये प्रत्येक वर्ग में 30 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान है, साथ ही अधिकांश राजकीय व अनुदानित पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में महिला छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पाॅलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिये प्रत्येक वर्ष रोजगार मेलों का आयोजन करवाया जा रहा हे ताकि छात्र अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठित उद्योगों में आकर्षक वेतन प्राप्त कर सके। विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

बयान-
प्रदेश के अधिक से अधिक युवा तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सके, इसके लिये पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं से अपील है कि वह निर्धारित समयावधि के भीतर विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर, पाॅलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करें। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सक्षम बने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। – डाॅ. धन सिंह रावत, तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top