Breaking News
‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

चेकिंग के दौरान खुला राज, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को सीज कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। बरामद रकम के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

जानकारी के अनुसार, 15 मई को कैंट पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान MH12XT 3245 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई निवासी मेहसाणा, गुजरात बताया। उसके साथ वाहन में जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन और सचिन पटेल निवासी विसनगर, गुजरात सवार थे।

पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज मांगे तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चालक ने वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि रकम को वाहन की बीच और पिछली सीट के बीच बने सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने आयकर विभाग को अवगत कराया। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर और आयकर विभाग की टीम पहुंची। उनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर सीक्रेट केबिन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह उक्त रकम बनारस से लेकर आया था और इसे अपने साथ बैठे जसवंत को सौंपना था। हालांकि, रकम के स्रोत से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

फिलहाल आयकर विभाग की टीम तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और बरामद धनराशि का आकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top