Breaking News
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंचे सतपाल महाराज, देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंचे सतपाल महाराज, देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

देहरादून/रूद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, पूजा एवं अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और विश्व को वैश्विक संकट से मुक्त की कामना की और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मंदिरों में दर्शन के दौरान देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने विश्व को वर्तमान वैश्विक संकटों से निजात दिलाने और मानवता में शांति व सद्भाव स्थापित करने की भी कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा इस वर्ष भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति पूरे विश्व को सकारात्मक ऊर्जा देती है।

सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का उनके द्वारा अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का दुर्घटना बीमा करवाया गया है। बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक सेवाकर सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू श्रीमती आराध्या रावत एवं श्रीमती मोहिना रावत भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top