Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

वरुण धवन की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म को इसके ट्रेलर, गानों और स्टारकास्ट के कारण काफी चर्चा मिली थी, लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नजर नहीं आया। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन संतोषजनक शुरुआत तो की है, लेकिन बड़ी ओपनिंग हासिल करने से चूक गई।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स दर्शकों से अपेक्षाकृत बेहतर प्रतिक्रिया मिली है, जबकि सिंगल स्क्रीन थिएटरों में इसकी रफ्तार धीमी रही।

बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि फिल्म की शुरुआती कमाई वरुण धवन की पिछली बड़ी ओपनिंग फिल्मों के मुकाबले काफी कम है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि ‘कलंक’ ने भी शानदार शुरुआत दर्ज की थी। ऐसे में नई फिल्म के सामने वीकेंड पर मजबूत प्रदर्शन करने की चुनौती बनी हुई है।

फिल्म के लिए प्रतिस्पर्धा भी आसान नहीं है। सिनेमाघरों में पहले से मौजूद राम चरण की ‘पेद्दी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। खासकर ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जिससे नई रिलीज को स्क्रीन और दर्शकों दोनों के लिए कड़ी टक्कर मिल रही है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राकेश बेदी भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड और आने वाले दिनों के कलेक्शन पर टिकी हुई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top