Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

तेज हुई मैदान की रफ्तार, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

तेज हुई मैदान की रफ्तार, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

अमित शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और यह मूवी धीरे-धीरे कर कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और साथ ही अजय देवगन के अभिनय की तारीफ भी की है। फिल्म में अभिनेता ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म की घोषणा के समय से ही फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में और एक्साइटमेंट भर दी। अब मैदान के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

अजय देवगन और प्रियमणि स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मैदान मूवी ने तीसरे दिन अभी तक 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह अभी शुरुआती आंकड़े ही हैं, इनमें बदलाव हो सकता है। अगर देखा जाए तो इस मूवी ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

इस फिल्म की कहानी साल 1952 से शुरू होती है, उस साल में भारतीय फुटबॉल टीम हार जाती है और इस हार का ठीकरा सैयद अब्दुल रहीम पर फोड़ दिया जाता है। इसके बाद सैयद 1956 में मेलबर्न में होने वाले ओलंपिक के लिए खुद टीम का चुनाव करते हैं और देशभर से बेस्ट खिलाडिय़ों को टीम में शामिल करते हैं। हालांकि, टीम ओलंपिक में चौथे स्थान तक पहुंचती है। इसके बाद क्या होता है इसके लिए तो फिल्म देखना बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top