Breaking News
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी
पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी
हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा

उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं

उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं

देहरादून। उत्तराखंड में आयुष विभाग को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। शनिवार को आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने देहरादून स्थित निदेशालय आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं परिसर में आयुष सेतु पोर्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की सचिव रंजना राजगुरु समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयुष सेतु पोर्टल के शुरू होने के साथ प्रदेश में आयुष विभाग की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। विभाग के अनुसार यह पहल योग नीति-2025, आयुष नीति-2023 और वेलनेस से जुड़ी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से संचालित करने में मदद करेगी।

पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण और प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा योग नीति के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन, प्रतिपूर्ति और अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे संबंधित लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

वेलनेस सेंटरों के लिए पोर्टल पर स्टार रेटिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके जरिए केंद्रों की सेवाओं और सुविधाओं का मूल्यांकन डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आयुष सेतु पोर्टल के जरिए प्रदेश में आयुष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने का प्रयास किया गया है। इससे लाभार्थियों और आयुष क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को ऑनलाइन सेवाओं तक आसान पहुंच मिल सकेगी।

इस अवसर पर निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं, राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष सहित शासन और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभाग ने इच्छुक लोगों से पोर्टल पर जाकर आयुष सेतु की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top