Breaking News
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 2 और 3 नवंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय टीम ने हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी, छिद्दरवाला और गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए करीब पांच पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत 2 नवंबर की रात हरिपुर कलां में टीम ने एक ठिकाने पर दबिश दी। यहां से एक महिला और एक पुरुष को हरियाणा ब्रांड की दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। इसके बाद 3 नवंबर को विभागीय टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 40 बीयर, अंग्रेजी शराब के 60 पव्वे और 10 हाफ बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर पुत्र हरीश निवासी हिसार (हरियाणा), प्रीति पत्नी सुनील निवासी हरिपुर कलां, चंद्रप्रकाश कांता प्रसाद निवासी हरिपुर कलां और ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह निवासी थानो, रायवाला के रूप में हुई है।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियान में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह के अलावा प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top