Breaking News
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी

संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम

मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश

हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण

एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

उत्तराखंड के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में दिवंगत सावित्री देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top