Breaking News
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
सर्दियों में सुबह की धूप सेंकना सेहत के लिए फायदेमंद ,हड्डियों की मजबूती से लेकर हार्ट हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे
सर्दियों में सुबह की धूप सेंकना सेहत के लिए फायदेमंद ,हड्डियों की मजबूती से लेकर हार्ट हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज

सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं

पौड़ी- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं।

अपर जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण करें।

कार्यक्रम में सड़क निर्माण के दौरान भूमि से संबंधित विषय, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति एवं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव, विद्युत पोल की सुरक्षित स्थापना तथा किसान पेंशन योजना से जुड़े मामले सामने आए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को प्रकरणों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों पर नियमित निगरानी रखने तथा विभागीय समन्वय के साथ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. वी.के. त्यागी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग के लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, एसडीओ विद्युत विभाग भूपेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, एई लघु सिंचाई करन शर्मा, जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top