Breaking News
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री

पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने के बाद सम्पत्ति देवी ने परिस्थतियों को अवसर में बदला और मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का आधार बना लिया। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम देवल निवासी सम्पत्ति देवी आज गांव में ही मुर्गी पालन की मदर यूनिट संचालित कर रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग और अपने निरंतर प्रयासों से उन्होंने छोटे स्तर पर शुरू किए गए काम को स्वरोजगार के व्यवस्थित उद्यम का रूप दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़कर सम्पत्ति देवी ने अपनी उद्यमशीलता की मिसाल पेश की है।

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उनके पति नागेन्द्र सिंह दिल्ली से गांव लौटे। इसके बाद परिवार ने शहर की ओर वापस जाने के बजाय गांव में ही रोजगार का साधन विकसित करने का निर्णय लिया। राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह की सदस्य सम्पत्ति देवी ने पति के सहयोग से सीमित संसाधनों में मुर्गी पालन शुरू किया। शुरुआती अनुभवों से काम को आगे बढ़ाने का हौसला मिला और उन्होंने इसे बड़े स्तर पर संचालित करने की योजना बनायी।

उनके इस प्रयास को विस्तार देने में ग्रामोत्थान परियोजना का सहयोग महत्वपूर्ण साबित हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई। इसमें डेढ़ लाख रुपये बैंक ऋण, 75 हजार रुपये परियोजना अनुदान तथा 75 हजार रुपये लाभार्थी अंशदान शामिल है। इस धनराशि से उन्होंने मुर्गियों के लिए सुरक्षित शेड तैयार किया और उन्नत नस्ल के चूजों, दाना-पानी तथा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की।

आज उनकी मदर यूनिट में लगभग 300 से 400 मुर्गियां और 100 चूजे हैं। इकाई से प्रतिदिन औसतन 2,500 रुपये की बिक्री हो रही है, जिससे मासिक बिक्री करीब 75 हजार रुपये तक पहुंच रही है। दाना, दवा, बिजली और अन्य संचालन खर्चों के बाद उन्हें लगभग 18,750 रुपये प्रतिमाह का शुद्ध परिचालन लाभ प्राप्त हो रहा है।

ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट के अनुसार, सम्पत्ति देवी का उद्यम ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं का अच्छा उदाहरण है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव और परियोजना के वित्तीय सहयोग से उन्हें अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप देने में मदद मिली है। उनका यह प्रयास अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्थानीय संसाधनों के आधार पर आजीविका के साधन विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

दिल्ली से गांव लौटकर रोजगार की तलाश करने के बजाय खुद रोजगार खड़ा करने का सम्पत्ति देवी का निर्णय आज उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बन रहा है। उनकी कहानी बताती है कि सही दिशा, मेहनत और संस्थागत सहयोग मिले तो गांव में रहकर भी उद्यमिता की राह बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top