Breaking News
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का गाना ‘तुम्हें ही अपना माना है’ हुआ रिलीज, अलाया एफ के साथ जमी जोड़ी

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का गाना ‘तुम्हें ही अपना माना है’ हुआ रिलीज, अलाया एफ के साथ जमी जोड़ी

राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का जबरदस्त सपोर्ट मिला। वहीं, अब श्रीकांत का नया गाना तुम्हें ही अपना माना है रिलीज कर दिया गया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इससे पहले श्रीकांत का पहला गाना पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा रिलीज हुआ था। जिसे उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। गाना सुनने में बेहद खूबसूरत है।

श्रीकांत का दूसरा गाना तुम्हें ही अपना माना है में राजकुमार और अलाया एफ पर फिल्माया गया है। गाने को साचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाया है। म्यूजिक भी इन्होंने ही दिया है। वहीं, लिरिक्स योगेश दुबे ने लिखे हैं। रिलीज के महज दो घंटे में तुम्हें ही अपना माना है को यूट्यूब पर 27 हजार से ज्यादा व्यूज और 26 हजार से ज्यादा लाइक्स  मिल चुके हैं।

राजकुमार राव की श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ सपोर्टिंग रोल में हैं। श्रीकांत, इस साल 10 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म रियल लाइफ हीरो श्रीकांत बोला से इंस्पायर है यानी एक बायोपिक है। श्रीकांत बोला हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं। साल 2017 में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने पूरे एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में नामित किया था।

श्रीकांत के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने फिल्म को लेकर दैनिक जागरण से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने श्रीकांत को बनाने को लेकर कहा, मैं बायोपिक्स इसलिए ज्यादा बनाता हूं, क्योंकि मुझे वह लोग हीरो लगते हैं। दिव्यांगों पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन मुझे श्रीकांत की जिंदगी बहुत प्रेरणादायक लगी। वह खुद को कमजोर या बेचारा नहीं समझते हैं। कई बार मेकर्स ऐसी कहानियों को या तो कॉमेडी या बहुत ट्रैजिक बना देते हैं। मुझे उन्हें हीरोइक अंदाज में दिखाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top