Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. खरबूजा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. यही नहीं इसका जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता है. यह त्वचा के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है. इसमें पानी और विटामिन भरपूर होता है, जो चेहरे को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

खरबूजे का जूस
गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना खरबूजे का जूस पीते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा के चिपचिपे पन को दूर कर पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं. इसके जूस में विटामिन सी भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है. यही नहीं खरबूजे का जूस झुर्रियों को कम करने में भी काफी कारगर माना गया है. इसके अलावा खरबूजा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है. आप इसका रोजाना सेवन कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

ऐसे करें सेवन
खरबूजे का जूस आप घर पर बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा आप किसी स्टोर से खरीद कर उसका उपयोग करें. इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं, ध्यान रहे जूस ताजा होना चाहिए. इसके अलावा आप खरबूजे के जूस को किसी दूसरे जूस में शामिल कर भी पी सकते हैं. गर्मी के दिनों में आप खरबूजे के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर अपनी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

इसके अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. जैसे इसके जूस का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को समस्या हो सकती है। अगर इससे आपको कोई एलर्जी या समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर करें. अगर आप भी चमकदार स्किन पाना चाहते हैं, तो आज से खरबूजे का जूस पीना शुरू कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top