Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआई- बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआई- बंशीधर तिवारी

जनसंपर्क में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करें

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया सेंटर सचिवालय में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। सूचना महानिदेशक ने पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी बनेगा। योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक हो सकता है। जनसंपर्क क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक सूचना तकनीक को अपनाना होगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जनसंपर्क के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। लगभग प्रत्येक राज्य में इसकी शाखाएं हैं। उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में पीआरएसआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।

पीआरएसआई देहरादून के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई द्वारा सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क कर्मियों को एक प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव अनिल सती ने पीआरएसआई के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य मनोज सती, प्रियांक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top