Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 

अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा आवेदन

जुलाई-अगस्त में कराई जाएगी परीक्षा 

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका है। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं से 24 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो यह समझते हैं कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं उत्तराखंड बोर्ड रामनगर के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक, बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। 24 मई तक आवेदन करने के बाद विद्यालय की ओर से 30 मई तक इसे बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तिथि तय कर जुलाई-अगस्त में परीक्षा कराई जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की वर्ष 2024 की परीक्षा में 15,981 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं, जबकि 10वीं की परीक्षा में 12,198 परीक्षार्थी फेल हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से उन्हें पास होने का अवसर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top