Breaking News
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन 

160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन फर्राटा भरने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली और आगरा के बीच यह ट्रेन चलेगी। आगरा-वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही अपनी पहली यात्रा पर निकल सकती है। अगर स्पीड की बात करें तो आगरा-वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी। ऐसे में यह मौजूदा नई दिल्ली इंटरसिटी सर्विस को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी।

नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। बताया जा रहा है कि यह अपने अंतिम गंतव्य नई दिल्ली पहुंचने से पहले आगरा और लखनऊ स्टेशनों से गुजरेगी। मौजूदा अपडेट के अनुसार, नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का जुलाई में रेलवे सेक्शन पर ट्रायल किया जाएगा। मालूम हो कि आगरा और नई दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। फिलहाल आगरा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग भी सुबह की हो सकती है।

कवच सिस्टम पर रेलवे दे रहा जोर
दसअसल, भारतीय रेलवे अब 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पलवल और वृदावन के बीच वंदे भारत ट्रेन में कवच सिस्टम का ट्रायल किया गया। यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली 8 डिब्बों की वंदे भारत ट्रेन थी। सिन्हा ने खुद इसमें यात्रा करते समय कवच की क्षमता का आकलन किया। यह सफल रहा और ट्रेन कवच की मदद से लाल सिग्नल पर अपने आप रुक गई। ट्रेन ने लोको पायलट के हस्तक्षेप के बिना कवच की मदद से सभी गति प्रतिबंधों का पालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top