Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज तारीख फिर टली, निर्माताओं ने वजह भी बताई

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज तारीख फिर टली, निर्माताओं ने वजह भी बताई

कंगना रनौत अब चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस बीच एक बार फिर क्वीन एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन हो गई है। कंगना रनौत की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। मणिकर्णिका फिल्म्स की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें घोषणा की गई कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह लोकसभा चुनाव हैं। जारी बयान में कहा गया है, क्योंकि एक्ट्रेस देश के प्रति अपने कर्तव्य और देश की सेवा करने की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देती हैं।

कंगना रनौत ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए इमरजेंसी की रिलीज डेट का ऐलान किया था। अभिनेत्री ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि ये फिल्म इसी साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन, अब प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया है कि फैंस को फिल्म के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी पोस्ट में लिखा है- हमारे दिल प्यार से भरे हैं, जिस तरह का प्यार कंगना रनौत को आज के समय में मिल रहा है, वो हम सभी के लिए देखना काफी खुशनसीबी की बात है। कंगना इस समय देश की सेवा करने में जुटी हुई हैं.इस समय देश के लिए उनका कमिटमेंट ही उनके लिए पहली प्रायॉरिटी है। ऐसे में हमारी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

हम वादा करते हैं कि फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ हम आपके सामने जल्दी ही हाजिर होंगे और आपको निराश नहीं करेंगे। आप सबने जैसे अब तक हमारा सपोर्ट किया है वो करते रहें। इमरजेंसी जल्द ही रिलीज होगी। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इमरजेंसी की रिलीज डेट टली है। इससे पहले भी कंगना की फिल्म की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है। पहले ये फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिर कहा गया कि फिल्म 14 जून 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।

कंगना रनौत अब अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर चुकी हैं. अभिनेत्री लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बीजेपी प्रत्याशी हैं। ऐसे में कंगना के फैंस को उम्मीद है कि चुनाव परिणाम आने के बाद कंगना इमरजेंसी की की रिलीज डेट की घोषणा फिर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top