Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश

सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें – सीएम धामी

देहरादून। दिल्ली से पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से लौटे सीएम धामी ने यहां चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं एवं पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर देवभूमि उत्तराखण्ड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस-पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चार धाम के अतिरिक्त भी राज्य के अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटक स्थलों हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करें। चार धाम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग एवं चार धाम में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश में ‘पिरूल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में वनाग्नि पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, जल्द से जल्द पूरी तरह वनाग्नि पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top