Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख चुकी फिल्म क्रू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कॉमेडी की भरपूर डोज है, जिसके साथ-साथ कलाकारों की शानदार एक्टिंग भी देखने लायक है. करीना कपूर खान, कृति सेनन, तब्बू और कपिल शर्मा जैसे सितारों से सजी क्रू को निर्देशक राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया है. फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 156.36 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी.

इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था।

क्रू के निर्माताओं ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। रिया कपूर और एकता आर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा, थिएटर में  सफल प्रदर्शन के बाद क्रू को नेटफ्लिक्स पर लाकर  हम रोमांचित हैं। यह फिल्म ढेर सारे हास्य के से दोस्ती और धोखे पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top