Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

पुष्पा 2 से जारी हुआ नया पोस्टर, कंधे पर गन रखे नजर आए अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2 से जारी हुआ नया पोस्टर, कंधे पर गन रखे नजर आए अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ता जा रहा है और फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के जबरदस्त टीजर, फर्स्ट सॉन्ग ‘पुष्पा पुष्पा’ और सेकंड सॉन्ग ‘द कपल सॉन्ग’ ने सभी दर्शकों को थ्रिल कर दिया है. फिल्म को लेकर इस एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स ने रिलीज को लेकर उल्टी गिनती शुरू कर दी है. इस तरह से पुष्पराज के रूल की शुरुआत के साथ ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ को बड़े पर्दे पर आने में अब बस 75 दिन बाकी हैं।

पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने हाल ही में फैंस की एक्साइटेमेंट को बढ़ाने वाला एक और काम किया है. क्योंकि अब मेकर्स ने फिल्म का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 75 दिन बाकी हैं पुष्पा राज के रूल के लिए. उनका रूल भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखेगा. नए पोस्टर में पुष्पराज अपने कांधे पर राइफल लेकर लुंगी पहने देखे जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का सेकंड ट्रैक सूसेकी (तेलुगु), अंगारों (हिंदी), सूडाना (तमिल), नोडोका (कन्नड़), कंडालो (मलयालम), और आगुनेर (बंगाली) जैसे 6 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हआ था. यह गाना एक फन, पावर पैक्ड, पेपी नंबर है जो जरूर दशकों में धमाल मचाएगा. गाने को खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और इसे मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने सभी 6 भाषाओं में गाया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल ने एक से ज्यादा भाषाओं में गाने को गाकर अपने टेलेंट से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है।

वहीं, गाने की एंगेज करने वाली ट्यून अपबीट है, और मास्टर ऑफ मैजिक कहे जाने वाले कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने फिर से इस नए वर्जन के साथ हंगामा मचाने की तैयारी कर ली है.’पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top