Breaking News
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

पीएम मोदी को एलन मस्क ने दी जीत की बधाई, कहा- भारत में काम करने को लेकर हैं उत्सुक

पीएम मोदी को एलन मस्क ने दी जीत की बधाई, कहा- भारत में काम करने को लेकर हैं उत्सुक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने जा रहे नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (7 जून) को NDA के संसदीय नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. रविवार (9 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें जीती हैं. इसी मौके पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है. मस्क ने अपने ‘X’ हैंडल पर ट्विट करके कहा कि उनकी कंपनियां भारत में काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

एलन मस्क के ट्वीट से ये बात साफ है कि एलन मस्क की कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए उत्सुकता दिखा रही हैं. आपको बता दें कि एलन मस्क कुछ समय पहले भारत का दौरा करने वाले थे लेकिन अंत समय में उनका दौरा रद्द हो गया. वहीं पिछले साल जून के महीने में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे तब एलन मस्क उनसे मुलाकात की थी और खुद को नरेंद्र मोदी का फैन बताया था।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पोस्ट किया था ‘इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे देशों और लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम में 293 सीटों के साथ NDA को पूर्ण बहुमत मिला है. इसको लेकर भूटान के प्रधानमंत्री कशेरिंग तोबगे ने कहा ‘दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी जी को बधाई. वे लगातार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top