Breaking News
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

कल्कि 2898 एडी की ओटीटी पर 375 करोड़ में हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील, एक नहीं..दो-दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

कल्कि 2898 एडी की ओटीटी पर 375 करोड़ में हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील, एक नहीं..दो-दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

सालार की शानदार सफलता के बाद प्रभास के खाते में एक और बेहतरीन फिल्म कल्कि 2898 एडी है। यह फिल्म इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। तीनों बड़े सितारों को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. अब इस फिल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओटीटी डील की भी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं।

कल्कि 2898 एडी को नेशनल लेवल पर प्रमोट करने के लिए मेकर्स सारे पैंतरे अपना रहे हैं. फिल्म को 600 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास कास्ट बुज्जी है, जिसकी झलक मेकर्स कुछ दिन पहले ही दिखा चुके हैं.  अब फिल्म के निर्माता 600 करोड़ के भारी भरकम बजट में इस साइंस फिक्शन फिल्म ने अपने पूरे खर्चे की आधी कमाई तो ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके डिजिटल राइट्स बेचकर कर ली है।

फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं. नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने साउथ लैंग्वेज के लिए 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. अगर यह रिपोर्ट्स वाकई में सच हैं तो कल्कि 2898 एडी ने इस बिग डील के लिए साथ नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

स्टारकास्ट की बात करें तो पहले फिल्मी बीट ने बताया था कि कल्कि 2898 एडी में दुलकर सलमान, नानी और विजय देवरकोंडा कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं. वह इससे पहले वैजयंती मूवीज के साथ काम कर चुके हैं. वहीं कीर्ति सुरेश ने इस फिल्म के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई कार ‘बुज्जी’ में अपनी आवाज दी है. यह साइंस फिक्शन फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top